बड़वारा: सलैया ग्राम: बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने फांसी लगाई, क्षेत्र में सनसनी
Badwara, Katni | Apr 23, 2026 बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने लगाई फांसी, क्षेत्र में सनसनी कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के बाहर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।