#अलीगढ़ में ई-बस स्टॉप बना संदिग्ध गतिविधियों पर देर रात तक लड़कियों की मौजूदगी से मचा हड़कंप, शिकायत पर सीओ द्वितीय ने फोर्स संग छापा मारकर चार को हिरासत में लिया।अलीगढ़: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में मालगोदाम रेलवे स्टेशन के बाहर जीटी रोड किनारे बने ई-बस स्टॉप पर देर रात कथित संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। शिकायत मिलने पर सीओ द्वितीय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार लड़कियों को हिरासत में लिया। इनमें कुछ के नाबालिग होने की भी बात सामने आ रही है, हालांकि उम्र की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। सार्वजनिक स्थान पर देर रात चल रही कथित गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा और चिंता बनी हुई है।
#Aligarh #AligarhPolice #Bannadevi #BreakingNews #UPPolice
Koil, Aligarh | Aug 28, 2026