गया एसएसपी कार्यालय में सीटी एसपी अभिनव की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने सतर्कता शपथ ग्रहण की। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों ने लोक सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।