बेगूसराय: जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न
जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार की शाम 05:00 बजे कही. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में कुल 12,108 परीक्षार्थियों में 5,525 उपस्थित एवं 6,583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.