हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की एसएसडब्ल्यू नहर पर करवाई जा रही लाइनिंग कार्य की गुणवत्ता पर किसानों ने उठाए सवाल, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़ की एसएसडब्ल्यू नहर में करवाई जा रहे लाइनिंग कार्य की गुणवत्ता पर किसानों ने सवाल उठाए हैं। किसानों ने हनुमानगढ़ जंक्शन में एडीएम को ज्ञापन सौंप कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।