नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बार और कोतरी के एफएसटीपी, जामपाली आंगनबाड़ी, पंचधार के बुनकरी कार्य, भीखमपुरा के प्रधानमंत्री आवास, सुखापाली की उद्यानिकी खेती, टीमरलगा के सौंदर्यीकरण, गुड़ेली के वृक्षारोपण तथा गोड़म के रीपा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।