गुरुवार को नर्मदापुरम फोरलेन मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कंटेनर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।