तेंदूखेड़ा ग्राम करौंदी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आज फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी रविवार की रात्रि 8 बजे सम्मिलित हुए। फाइनल मुकाबला सागर व बुल्स क्लब करौंदी के बीच खेली गई जिसमें सागर की टीम विजेता घोषित हुई। कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह लोधी,राघवेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।