बहराइच: केडीसी तिराहे के पास अवैध लाल-नीली बत्ती और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
बहराइच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ यातायात राज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने केडीसी तिराहे के आगे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध लाल-नीली बत्ती और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।