बनमनखी: मैट्रिक में 476 अंक लाकर रक्षा कुमारी ने बढ़ाया पूर्णिया का मान, आयोजित हुआ सम्मान समारोह
बनमनखी के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पावती पंचायत की छात्रा रक्षा कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर चम्पावती पंचायत सरकार भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पंचायत के मुखिया संजय झा ने की