मखदुमपुर: वाणावर पहाड़ में जल्द मिलेगी रोपवे की सुविधा ,निर्माण कंपनी द्वारा किया जा रहा है ट्रायल
जिले के ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ में जल्द रोपवे की सुविधा मिलने वाली है। निर्माण कंपनी के द्वारा रोपवे का ट्रायल कराया जा रहा है। हाल ही में डीएम ने निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। हालांकि अभी रोपवे चालू होने में दो से तीन माह और लगेंगे । रोपवे चालू हो जाने से बुजुर्गों महिलाओं एवं बच्चों को मंदिर जाने में सहूलियत मिलेगी ।