नानपारा: सिलेटनगंज में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव का आयोजन, छात्रों को परीक्षा फल वितरित किया गया
कम्पोजिट विद्यालय सिलेटनगंज में गुरुवार को परीक्षा फल वितरण और वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बलहा अरुण वर्मा भी उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, सहायक अध्यापिका श्रीमती बेबी मालिक और सहायक अध्यापक शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को परीक्षा फल वितरित किए।