बलिया: नगपुरा पश्चिम टोला में पुलिस टीम को उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा, पुलिस पर चलाए गए ईंट-पत्थर
Ballia, Ballia | May 12, 2026 नगपुरा पश्चिम टोला में मंगलवार की दोपहर 1 बजे मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को उस समय उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा, जब कुछ लोग पकड़े गए। युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं तथा सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।