चाचौड़ा: सिविल न्यायालय चाचौड़ा में न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का मैराथन दौड़ के साथ शुभारंभ
चाचौड़ा सिविल न्यायालय में 9 नवंबर को न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल विजेता स्कूली छात्र-छात्राएं और न्यायालय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। चाचौड़ा न्यायालय न्यायालय की न्यायाधीश सुश्री प्रियम सेन ने विधिक सेवा सप्ताह न्याय उत्सव की कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नागरिकों को जानकारी दी।