फुलवरिया: फुलवरिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक लूट कांड का एक आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी तेज
फुलवरिया थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक लूट कांड के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बाइक लूट कांड में शामिल आरोपी मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला बरौली गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए बीती रात छापेमारी अभियान चलाया।