हनुमानगढ़: मसीतावाली हैड में 3000 नशीली गोलियों सहित बाइक सवार युवक को पकड़ा, एसपी नरेंद्र मीणा के निर्देशन में कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले के मसीतावाली हैड में पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक को 3000 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई है। बरामद की गई नशीली दवाओं की कीमत ₹52800 आंकी गई है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।