बिंदकी: पारादान मोड़ के समीप साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल, रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-खजुहा मार्ग में पारादान मोड़ के समीप रविवार की दोपहर 12 बजे अचानक सामने आ गए साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला विमला देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी अमित कुमार निवासी ग्राम रहा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया।