अकबरपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा शुक्रवार को 10:00 से ही कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए इस कदम से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।