बहोरीबंद: ग्राम सांडा में पानी की खदान में डूबने से महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरी खदान में डूबने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांडा निवासी अन्नी यादव के घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था।