हुज़ूर: लक्ष्मी टॉकीज के पास सराफा क्षेत्र में फल के ठेलों में आग लगने से अफरा-तफरी मची
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराफा क्षेत्र में शुक्रवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फल से भरे ठेलों में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उत्तर विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।