वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नाला थाना परिसर में रविवार अपराह्न करीब 4 बजे तक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी ने की| इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो मौजूद थे| बैठक में जनप्रतिनिधि तथा पूजा कमेटी मौजूद थे|