महोबा: रोडवेज कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, रिजवान अहमद खान बने शाखा अध्यक्ष
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 रोडवेज कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। चुनाव प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य शिवशरण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कपिल कश्यप व संरक्षक देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुआ। सर्वसम्मति से रिजवान अहमद खान को शाखा अध्यक्ष, मोहन कश्यप को शाखा मंत्री और यासीन खां को कोषाध्यक्ष चुना गया।