लोगों से चोरी, झपट्टामारी एवं गुम हो गए करीब 28 लाख मूल्य का 112 मोबाइल समस्तीपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत किया बरामद। ऑपरेशन मुस्कान को लेकर रोसड़ा अनुमंडल रिकवरी टीम के द्वारा 25 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जिले में कुल 112 मोबाइल बरामद किया गया है। समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने दी जानकारी।