सुल्तानगंज: मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार भी मौजूद रहे। फ