विदिशा नगर: सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में 6 चोरों को किया गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर हुई चोरियो के मामले मे 6 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिविल लाइन टीआई राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि आटा मिल बंटी नगर में चोरी के मामले मे पुलिस ने संजीव अहिरवार, संजय अहिरवार, मोहन अहिरवार, मोहन शर्मा, सुनील मीणा को गिरफ्तार किया है उनके पास से 2 लाख का मसरूखा जप्त किया।