बीसलपुर: सीएचसी बीसलपुर पर मानदेय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बीसलपुर सीएचसी में तीन माह से बकाया मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी से परेशान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वस्थ कर्मियों के धैर्य का बांध आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे टूट गया । उन्होंने अस्पताल गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया व गुरुवार से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।