बोध गया: चेरकी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड के 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Bodh Gaya, Gaya | Jun 30, 2026 चेरकी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड के 1 अभियुक्त विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।चेरकी थानाध्यक्ष ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि वादी के द्वारा फर्दब्यान दिया गया कि यह घर के पीछे अपना खेत साफ कर रहे थे।उसी समय विजय सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा।मना करने पर जान मारने की नियत से लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।