पन्ना: जन अभियान परिषद के नेतृत्व में प्राचीन जल स्रोतों की हुई सफाई, जल संरक्षण का दिया संदेश
Panna, Panna | Jun 1, 2026 पन्ना। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद पन्ना द्वारा ग्राम बख्तरी, बांधीकला एवं तरौनी में प्राचीन जल स्रोतों और बावड़ियों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला समन्वयक अनीता जाटव ने किया।