नौगांव: बिलहरी की श्रीमद्भागवत कथा में दीपक-मधु ने मनाई 25वीं वर्षगांठ, व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद
नौगांव नगर से लगे ग्राम बिलहरी में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर लगातार छह दिनों से चल रही कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान दीपक और मधु ने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई तथा व्यासपीठ पर पहुंचकर कथा व्यास महामंडलेश्वर