भोगनीपुर: भोगनीपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से पिता-पुत्र हुए घायल, सीएचसी पुखरायां में किया गया उपचार
अमरौधा के वार्ड नं 1 निवासी राजबहादुर ने बताया कि पुत्र अनमोल के साथ बाइक से पुखरायां जा रहे थे। रास्ते में शनिवार दोपहर करीब 12 भोगनीपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से घायल पिता पुत्र को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया है।