गुना नगर: 10 वर्षीय बालक से कुकर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा सिर्फ बेटियां ही नहीं अब बेटे भी असुरक्षित
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू अहिरवार को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 3500 रुपये जुर्माना और पीड़ित को 4 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश भी दिए हैं। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि सिर्फ बेटियां ही नहीं, बेटे भी असुरक्षित हैं।