फारबिसगंज: फारबिसगंज के हरिपुर में सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सांसद प्रदीप सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा
फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत डाक हरिपुर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा सांसद प्रदीप सिंह ने लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा सांसद ने की। रविवार को दो बजे जानकारी देते हुए सांसद ने बताया सात जुलाई को कार्यक्रम है।