अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छीरखेड़ा गांव में दो पक्ष में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज करने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।