नए बस स्टेण्ड पर बाइक सुधारने का काम करने वाले संजय विश्वकर्मा ने शहरी थाने में बुधवार शाम 5 बजे रिपोर्ट लिखाई कि उनकी दुकान के सामने राहुल, सुनील और दिनेश शराब पी रहे थे मना किया तो तीनों ने गाली गलौच कर मारपीट चालू कर दी, आसपास के दुकानदारों का कहना है कि हर दिन बस स्टेण्ड पर शराबियों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे दुकानदारों और बस यात्री परेशान होते हैँ