नौतन: खड्डा पतहरी पोखरा चौक से पुलिस ने 54 पीस विदेशी शराब जब्त की, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
नौतन थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड्ढा पतहरी पोखरा चौक से एक झोले में रखे 54 पीस एटपीएम अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। शुक्रवार के दोपहर दो बजे कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक धंधेबाज बाईक से शराब की खेप लेकर खड्डा गांव होते कही जा रहा था। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जब पिछा किया तो पुलिस को देख शराब छोड़ फरार हो गया।