नौतन: नौतन में आधा दर्जन खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण शुरू
नौतन ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री के द्वारा खेल मैदान के सौंन्दयीकरण कार्य को लेकर गुरुवार को शुभारंभ किया गया।जिसमे बृहस्पतिवार के दोपहर 2 बजे नौतन प्रखंड के जगदीशपुर शेखवना उच्च माध्यमिक विद्यालय, दक्षिण तेल्हुआ,गहिरी, खड्डा, पश्चिमी नौतन समेत आधा दर्जन से अधिक पंचायत के खेल मैदान शामिल रहे।