नौतन: खाप टोला में चाकू से हमला, युवक घायल, बाजार जाते समय हुई घटना, फर्द बयान के बाद होगी कार्रवाई
नौतन थाना क्षेत्र के खाप टोला गांव में बीते सोमवार की देर शाम एक युवक को चाकू मार घायल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।घायल युवक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है।जिसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।घायल के पिता रामेश्वर राम ने बताया कि सोमवार की शाम एक युवक का फोन आया था। जहां उनके बेटे को नौतन बाजार में बुलाया गया।