रावतभाटा: रावतभाटा में 21 साल का इंतजार बेकार, तीन कॉलोनियां आज भी पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
विजय सिंह ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि रावतभाटा की बालाजी नगर, गणेश नगर और शिव कॉलोनी के रहवासी पिछले 21 साल से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में पानी की कमी, टूटी सड़कें, जर्जर नालियां और गंदगी बड़ी समस्या बनी हुई है। डेढ़ साल पहले सीवरेज कार्य के नाम पर खोदी गई सड़कें अब भी बदहाल हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समाधान