कुटुंबा: अंबा के किशोर की मदनपुर के समीप हुई सड़क हादसे में मौत, तीखे मोड़ पर ओवरटेक के दौरान बाइक पर पलटा ट्रैक्टर
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अंबा थाना क्षेत्र के एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देव-मदनपुर रोड पर पूर्णाडीह के समीप चिड़िया स्थान मंदिर के पास हुआ, जहां तीखे मोड़ पर ओवरटेक के दौरान एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई