गंगापुर: गंगापुर सिटी रीको क्षेत्र में उद्योगपति पर जानलेवा हमला, व्यापारी वर्ग में दहशत और आक्रोश
गंगापुर सिटी। रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां उद्योगपति हनुमान प्रसाद गुप्ता पर 15–20 लोगों के हथियारबंद गिरोह ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। सूत्रों के अनुसार हनुमान प्रसाद गुप्ता अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी बाहर से किसी ने आवाज लगाई। जैसे ही वे बाहर आए,