बल्लबगढ़: सूरजकुंड रोड से क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने चोरी की स्कूटी खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सूरजकुंड रोड स्थित गोल चक्कर से क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल दिल्ली के मुकदमपुर पार्ट-2 का रहने वाला है। आरोपी साहिल ने किसी अनजान व्यक्ति से ₹15000 में चोरी की स्कूटी खरीदी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।