लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरूप बख्शी मूल रूप से बांग्लादेश के नरैल जिले का निवासी है। उस पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।