लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ स्थित अतरौली रोड पर डॉ. शिखा राजपूत की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। देर रात एक शातिर चोर दुकान में घुसकर गल्ले से नकदी चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर आराम से गल्ला खंगालते नजर आ रहा है।