भरतपुर जिले के उच्चैन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल परिसर में वाहन खड़े करने की जगह नहीं होने से लोग अस्पताल के सामने बने पार्क में बाइक और अन्य वाहन खड़े कर रहे हैं।