मेदिनीनगर (डालटनगंज): समीर गोलीकांड का मुख्य आरोपी फैज खान एमएमसीएच से रांची रिम्स रेफर, बिहार भागते समय पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली
समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज एमएमसीएच में चल रहा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर करने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि गुरुवार रात प्राइवेट बस स्टैंड के समीप शताब्दी मार्केट में फैज खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी।