कांके: रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Apr 9, 2026 रातु रोड फ्लाईओवर पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए फ्लाईओवर पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि बाद में राहत और बचाव कार्य शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।