डोलरिया: डोलरिया विधायक ने भोपाल में मुख्यमंत्री से की मुलाकात, 16 अप्रैल को सिवनीमालवा के कार्यक्रम के लिए दिया निमंत्रण
डोलरिया विधायक प्रेमशंकर कर ने बुधवार को करीब 2 बजे भोपाल स्थित वल्लभ भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को 16 अप्रैल 2026 को सिवनीमालवा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सादर आमंत्रित किया। भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की।