कर्वी: चित्रकूट में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा
चित्रकूट में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में एएसजे/एफटीसी न्यायालय ने आरोपी इरशाद उर्फ केपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वर्ष 2022 के इस मामले में प्रभावी पैरवी के बाद फैसला आया। पुलिस ने इसका प्रेस नोट दोपहर 3 बजे जारी किया।