गोला: गोला इलाके में अंबेडकर के पोस्टर फाड़कर जलाने वाले सिपाही को सस्पेंड किया गया, CCTV से खुली पोल
Gola, Gorakhpur | Apr 12, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़कर जलाने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रात गश्त के दौरान बेबरी चौराहे पर लगे पोस्टर को सिपाही अवधेश यादव ने पहले फाड़ा और फिर जला दिया। गुरुवार सुबह पोस्टर गायब मिलने पर स्थानीय लोगों ने CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें सिपाही की हरकत सामने आई।