घोड़ाडोंगरी: कैलाशनगर में बाइक ने बालिका को मारी टक्कर, बालिका हुई घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कैलाशनगर में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक ने बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में, बालिका घायल हो गई।परिजनों ने बालिका को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कैलाशनगर में दुकान से घर जा रही बालिका सोनाक्षी उम्र 7 साल को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका घायल हो गई।